Skip to main content

क्या ईश्वर हमारे पापों को क्षमा करता है?



क्या ईश्वर हमारे पापों को क्षमा करता है?

प्रियांशु सेठ

कल मैं अपने एक मित्र के घर पर कार्यक्रम में गया। वहां कई हिन्दू व मुस्लिम भाई आये हुए थें। जैसा कि हम जानते हैं कि हिन्दुओं में ब्राह्मण को पण्डित एवं मुस्लिमों में मौलवी कहा जाता है तो कल एक मौलवी जी ने मुझसे कहा 'आप सदैव वेदों के ईश्वर की प्रशंसा करते हैं। आप कहते हैं, हमारा अल्लाह दयालु नहीं केवल आपका ईश्वर ही दयालु/न्यायकारी है। अतः मैं आपके वेद से ही आपके ईश्वर को अन्यायकारी सिद्ध कर दूंगा। मैंने कहा "जी, मौलवी साहब बिल्कुल! मैं आपके जैसा ज्ञानी तो नहीं लेकिन फिर भी आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करूंगा।" मौलवी जी ने बड़ी उत्सुकता और प्रमाण के साथ मुझसे यह प्रश्न पूछा-

ऋग्वेद मंडल १० सूक्त १०५ मन्त्र ८ में लिखा है- "हे प्रभो! आप हमारे पापों को हमारे से दूर करिये। स्तुति के द्वारा अस्तुत्य कर्मों को पराजित करें।।"

शंका:- जब ईश्वर पाप को क्षमा नहीं करता तो फिर ये स्तुति व प्रार्थना किस एतबार से ईश्वर करवा रहा है अपने भक्त से क्या ईश्वर भक्तों को भ्रम में रखना चाहता है ?

समाधान:- सर्वप्रथम आपने जो अर्थ दिया है इसे पूरा कर लेते हैं ताकि समझने में सरलता हो।

अव नो वृजिना शिशीह्यृचा वनेमानृच:।
नाब्रह्मा यज्ञ ऋधग्जोषति त्वे।। -ऋग्वेद १०/१०५/८

भावार्थ:- हे प्रभो! आप हमारे पापों को हमारे से दूर करिये। स्तुति के द्वारा अस्तुत्य कर्मों को पराजित करें। स्तुति करते हुए हम ऐसे कर्मों से दूर रहें जो स्तुति के योग्य नहीं हैं। स्तुतिरहित यज्ञ सचमुच तुझे प्रीणित करनेवाला नहीं होता। स्तुतिरहित यज्ञ में यज्ञकर्ता को गर्व हो जाने की आशंका है। ऐसा यज्ञ संगरहित न होने से सात्त्विक नहीं रहता। यज्ञ का अभिमान यज्ञ के उत्कर्ष को समाप्त कर देता है। यज्ञ के साथ स्तुति के होने पर उस यज्ञ को हम प्रभु से होता हुआ अनुभव करते हैं और इस प्रकार हमें यज्ञ का गर्व नहीं होता।

उपरोक्त वेद मन्त्र में हम ईश्वर से केवल प्रार्थना कर रहे हैं कि हमारे पापों को हमसे दूर करिये इसका अर्थ यह नहीं कि ईश्वर हमारे पापों को क्षमा कर देगा यदि पाप क्षमा हो जाएं तो ईश्वर न्यायकारी कैसे हुआ?
इस तरह तो व्यक्ति पाप करता जाएगा और ईश्वर से क्षमा मांगता जाएगा एवं फिर यह उस व्यक्ति स्वभाव बन जाएगा।
वेद मन्त्र को सिर्फ पढ़ने से ही सम्पूर्ण मानव जाति का कल्याण नहीं हो सकता यह तभी सम्भव है जब व्यक्ति उस मन्त्र को समझे एवं तदानुकूल आचरण करे। वेद के मन्त्रों को समझना कोई बच्चों का खेल नहीं इसके लिए गहन अध्ययन करना पड़ता है।
उपरोक्त मन्त्र में हमें वेद भगवन् यह सन्देश दे रहे हैं कि हम आपके (ईश्वर) स्तुति द्वारा कुकर्मों को पराजित करें एवं सुकर्म करते हुए सन्मार्ग पर चलें। हमारे भीतर कभी अभिमान का भाव पैदा न हो अन्यथा हमारा भी वही हाल होगा जो अभिमान के कारण रावण का हुआ था।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारे अंदर कभी अभिमान न होवे हम कभी पाप न करें।

मनुष्य आत्मनिरीक्षण और आत्म नियंत्रण से शुद्ध और प्रकाशित हो जाता है। ऐसा मनुष्य इतनी शक्ति को प्राप्त करता है कि पापों से दूर हो जाता है। उसके जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार होता है, और वह विकास के पथ पर अग्रसित हो जाता है।

तू गुरु प्रजेश भी तू है, पाप-पुण्य फलदाता है।
तू ही सखा बन्धु मम तू ही, तुझसे ही सब नाता है।।
भक्तों को इस भव-बन्धन से, तू ही मुक्त कराता है।
तू है अज, अद्वैत, महाप्रभु सर्वकाल का ज्ञाता है।।

वेद भगवन् ने तो बहुत सुंदर शब्दों के माध्यम से हमें यह संकेत किया है कि आप (ईश्वर) सदैव हमारे कुकर्मों को छुड़ाकर हमारी सहायता करें एवं हम पाप से बचें रहें-

प्राणी जगत का रक्षक, प्रकृष्ट ज्ञान वाला प्रभु हमें पाप से छुडाये। -अथर्व० ४/२३/१

हे सर्वव्यापक प्रभु जैसे मनुष्य नौका द्वारा नदी को पार कर जाते हैं, वैसे ही आप हमें द्वेष रुपी नदी से पार कीजिये। हमारा पाप हमसे पृथक होकर दग्ध हो जाये। -अथर्व० ४/३३/७

हे ज्ञानस्वरूप प्रभु आप हमे अज्ञान को दूर रख पाप को दूर करों। -ऋ० ४/११/६

ओ३म् अग्ने नय सुपथा रायेअस्मान् विश्वानि देव वयुनानि विद्वान्।
युयोध्यस्मज्जुहुराणमेनो भूयिष्ठां ते नम उक्तिं विधेम॥ -ऋग्वेद १/१८९/१

भवार्थः- इस वेदमंत्र में ईश्वर से प्रार्थना की गयी है कि हे ज्योतिर्मय परमेश्वर ! मुझे सुपथ पर ले चलो, मैं सन्मार्ग पर चलते-चलते ही धन और ऐश्वर्य का स्वामी बनूं और मुझे उन्ही मार्गों पर चलाना। ज्ञानी, सिद्ध और आदर्श पुरुष जिस मार्ग पर चलते गए हैं वह मार्ग मुझे भी देना। भक्त पुनः ईश्वर से प्रार्थना करता है कि जो भी मेरे अंदर कुटिलता, कुविचार एवं पाप कर्म हैं उन्हें दूर करने की शक्ति दीजिये, अनेक प्रकार से आपकी स्तुति के गीत की क्षमता मेरे जीवन में बनी रहे। प्रत्येक स्थिति परिस्थिति में मैं आपकी स्तुति कर सकूँ। धन का लालच, संसार की परिस्थितियां मेरी भक्ति में बाधा न बनें। शरीर का रोग, घर की कलह आपकी भक्ति में बाधक न बन जावें अर्थात् अपनी भक्ति के लिए मुझे अवसर देते रहना और मैं आपकी भक्ति के गीत जाता रहूं।

अंग्रेजी भाषा में एक मुहावरा हैं कि "Prevention is always better than cure" अर्थात् बचाव ईलाज से हमेशा उत्तम हैं। दुःख, अशान्ति आदि से बचने के लिए एक मात्र उपाय ईश्वर प्रदित मार्ग पर चलते हुए पाप कर्मों से दूर रहना हैं।  वेद भगवान का सन्देश अपने जीवन में आत्मसात कर ही ऐसा संभव है, इस प्रकार उन्हें निरुत्तर किया।

नोट:- वेद भगवन् के पवित्र सन्देश पर आक्षेप करने से पूर्व व्यक्ति को अपने दिए उदाहरण पर हजार बार विचारना चाहिए  पश्चात् गहन अध्ययन करना चाहिए तत्पश्चात् अपनी जिज्ञासा रखनी चाहिए। इस तरह बीच के दो लाइन देकर आक्षेप करना मूर्खता के लक्षण हैं। यह तो इस कहावत के समान हो गयी कि "काला अक्षर भैंस बराबर"।

Comments

Popular posts from this blog

मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो!

मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो! वर्तमान समय में मनुष्यों ने भिन्न-भिन्न सम्प्रदाय अपनी मूर्खता से बना लिए हैं एवं इसी आधार पर कल्पित धर्म-ग्रन्थ भी बन रहे हैं जो केवल इनके अपने-अपने धर्म-ग्रन्थ के अनुसार आचरण करने का आदेश दे रहा है। जैसे- ईसाई समाज का सदा से ही उद्देश्य रहा है कि सभी को "ईसाई बनाओ" क्योंकि ये इनका ग्रन्थ बाइबिल कहता है। कुरान के अनुसार केवल "मुस्लिम बनाओ"। कोई मिशनरियां चलाकर धर्म परिवर्तन कर रहा है तो कोई बलपूर्वक दबाव डालकर धर्म परिवर्तन हेतु विवश कर रहा है। इसी प्रकार प्रत्येक सम्प्रदाय साधारण व्यक्तियों को अपने धर्म में मिला रहे हैं। सभी धर्म हमें स्वयं में शामिल तो कर ले रहे हैं और विभिन्न धर्मों का अनुयायी आदि तो बना दे रहे हैं लेकिन मनुष्य बनना इनमें से कोई नहीं सिखाता। एक उदाहरण लीजिए! एक भेड़िया एक भेड़ को उठाकर ले जा रहा था कि तभी एक व्यक्ति ने उसे देख लिया। भेड़ तेजी से चिल्ला रहा था कि उस व्यक्ति को उस भेड़ को देखकर दया आ गयी और दया करके उसको भेड़िये के चंगुल से छुड़ा लिया और अपने घर ले आया। रात के समय उस व्यक्ति ने छुरी तेज की और उस

मानो तो भगवान न मानो तो पत्थर

मानो तो भगवान न मानो तो पत्थर प्रियांशु सेठ हमारे पौराणिक भाइयों का कहना है कि मूर्तिपूजा प्राचीन काल से चली आ रही है और तो और वेदों में भी मूर्ति पूजा का विधान है। ईश्वरीय ज्ञान वेद में मूर्तिपूजा को अमान्य कहा है। कारण ईश्वर निराकार और सर्वव्यापक है। इसलिए सृष्टि के कण-कण में व्याप्त ईश्वर को केवल एक मूर्ति में सीमित करना ईश्वर के गुण, कर्म और स्वभाव के विपरीत है। वैदिक काल में केवल निराकार ईश्वर की उपासना का प्रावधान था। वेद तो घोषणापूर्वक कहते हैं- न तस्य प्रतिमाऽअस्ति यस्य नाम महद्यशः। हिरण्यगर्भऽइत्येष मा मा हिंसीदित्येषा यस्मान्न जातऽइत्येषः।। -यजु० ३२/३ शब्दार्थ:-(यस्य) जिसका (नाम) प्रसिद्ध (महत् यशः) बड़ा यश है (तस्य) उस परमात्मा की (प्रतिमा) मूर्ति (न अस्ति) नहीं है (एषः) वह (हिरण्यगर्भः इति) सूर्यादि तेजस्वी पदार्थों को अपने भीतर धारण करने से हिरण्यगर्भ है। (यस्मात् न जातः इति एषः) जिससे बढ़कर कोई उत्पन्न नहीं हुआ, ऐसा जो प्रसिद्ध है। स पर्यगाच्छुक्रमकायमव्रणमस्नाविरं शुद्धमपापविद्धम्। कविर्मनीषी परिभूः स्वयम्भूर्याथातथ्यतोऽर्थान् व्यदधाच्छाश्वतीभ्यः समाभ्य

ओस चाटे प्यास नहीं बुझती

ओस चाटे प्यास नहीं बुझती प्रियांशु सेठ आजकल सदैव देखने में आता है कि संस्कृत-व्याकरण से अनभिज्ञ विधर्मी लोग संस्कृत के शब्दों का अनर्थ कर जन-सामान्य में उपद्रव मचा रहे हैं। ऐसा ही एक इस्लामी फक्कड़ सैयद अबुलत हसन अहमद है। जिसने जानबूझकर द्वेष और खुन्नस निकालने के लिए गायत्री मन्त्र पर अश्लील इफ्तिरा लगाया है। इन्होंने अपना मोबाइल नम्बर (09438618027 और 07780737831) लिखते हुए हमें इनके लेख के खण्डन करने की चुनौती दी है। मुल्ला जी का आक्षेप हम संक्षेप में लिख देते हैं [https://m.facebook.com/groups/1006433592713013?view=permalink&id=214352287567074]- 【गायत्री मंत्र की अश्लीलता- आप सभी 'गायत्री-मंत्र' के बारे में अवश्य ही परिचित हैं, लेकिन क्या आपने इस मंत्र के अर्थ पर गौर किया? शायद नहीं! जिस गायत्री मंत्र और उसके भावार्थ को हम बचपन से सुनते और पढ़ते आये हैं, वह भावार्थ इसके मूल शब्दों से बिल्कुल अलग है। वास्तव में यह मंत्र 'नव-योनि' तांत्रिक क्रियाओं में बोले जाने वाले मन्त्रों में से एक है। इस मंत्र के मूल शब्दों पर गौर किया जाये तो यह मंत्र अत्यंत ही अश्लील व