Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2020

शौर्य, पराक्रम और क्षात्रधर्म का पर्व : विजय दशमी

शौर्य, पराक्रम और क्षात्रधर्म का पर्व : विजय दशमी -डॉ० भवानीलाल भारतीय आर्यों के प्रमुख पर्वों में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि विजयदशमी के नाम से जानी जाती है। यह एक वैदिक पर्व है जो आर्य जाति के शौर्य, तेज, बल तथा क्षात्रवृत्ति का परिचायक है। अज्ञानवश इसे राम द्वारा लंकाधिपति रावण को युद्ध में पराजित करने का दिवस मान लिया है। वस्तुतः इस पर्व का राम की लंका विजय से कोई सम्बन्ध नहीं है। यह तो भगवान् राम के आविर्भाव से पहले से चला आ रहा क्षात्रधर्म का प्रतीक पर्व है। वैदिक धर्म में ब्रह्म शक्ति और क्षत्र शक्ति के समन्वित विकास की बात कही गई है। यजुर्वेद में कहा गया है- यत्र ब्रह्मं च क्षत्रं च सम्यञ्चौ चरत: सह:। जहां ब्रह्म और क्षत्र विद्वता और पराक्रम का समुचित समन्वय रहता है वहां पुण्य, प्रज्ञा तथा अग्नि तुल्य तेज और ओज रहता है। वाल्मीकीय रामायण के अनुसार लंका पर राम की विजय चैत्र मास में हुई थी अतः आश्विन मास की दशमी का लंका विजय से कोई सम्बन्ध नहीं है। विजयदशमी तक वर्षा ऋतु समाप्त हो जाती है। प्राचीन काल में लगभग तीन चार मास तक निरन्तर वर्षा होती रहती थी। वीरों

स्वामी दयानन्द सरस्वती का वेदभाष्य

स्वामी दयानन्द सरस्वती का वेदभाष्य लेखक- पं० युद्धिष्ठिर मीमांसक जिस समय योरोपीय देशों में वेदार्थ जानने के लिए प्रत्यन हो रहा था, उसी समय भारत में स्वामी दयानन्द सरस्वती ने एक सर्वथा नई दृष्टि से वेदार्थ करने का उपक्रम किया। स्वामी दयानन्द का वेदार्थ इन दोनों प्रकार के वेदार्थों से भिन्न था। स्वामी दयानन्द ने वेदार्थ की प्राचीन और अर्वाचीन सभी प्रक्रियाओं का भारतीय ऐतिहासिक दृष्टि से अनुशीलन किया और इस बात का निर्णय किया कि वेद और उसके अर्थ की वह स्थिति नहीं है, जो यज्ञों के प्रादुर्भाव के पीछे उत्तरोत्तर परिवर्तन होकर बन गई है। अपितु जिस समय यज्ञों का प्रादुर्भाव नहीं हुआ था, उस समय वेदों की जो स्थिति थी और जिस आधार पर वेद का अर्थ किया जाता था, वही उसका वास्तविक अर्थ था। इसके लिए उन्होंने समस्त वैदिक और लौकिक, आर्ष और अनार्ष, सर्वविध संस्कृत वाङ्मय का आलोडन किया। मनुस्मृति, षड्दर्शन, ब्राह्मण, आरण्यक, उपनिषद् और महाभारत आदि ग्रन्थों में जहां कहीं भी उन्हें प्रसङ्ग प्राप्त प्राचीन वेदार्थ सम्बन्धी संकेत उपलब्ध हुए उनके अनुसार प्राग्यज्ञकालीन वेदार्थ करने के जो नियम स्वामी

Jesus - The Biggest Lie

Jesus - The Biggest Lie (A Debate Between A Christian Pastor and Arya) Author- Priyanshu Seth Translated In English by- DS Balaji Arya Pastor - Jesus was an incarnation of God, who came between us to bless Humanity.  Arya - Tell me, Can Lord ever die? If no then how did Jesus die? If he wanted to help Humanity, then was it only then that Humans needed help? Humans have suffered even worse many times? Where was Jesus all those times? Pastor - Jesus did not die, he returned to life after three days Arya - Ok, let's assume for a moment that he did come back to life. Then tell me where is he now? Did he become disoriented? If yes then why? IS eh scared for getting crucified again? Pastor - No he is in all of our hearts. Arya - If he is in our hearts right now? Was he out of our hearts when he was crucified? Pastor - We are all incarnation of God, as said in Genesis - 1:23, I have created the Human as my Image, and fishes in the sea, birds in the sky, and domestic animals an

उपनिषद् ज्ञान गङ्गा

उपनिषद् ज्ञान गङ्गा प्रस्तुति- प्रियांशु सेठ • प्रजापति का उपदेश प्रजापति की तीन प्रकार की सन्तान- देवों, मनुष्यों और असुरों- ने अपने पिता प्रजापति के पास जा कर ब्रह्मचर्य्य का सेवन किया। जब वे ब्रह्मचर्य्य का सेवन कर चुके, तो देवों ने प्रजापति से कहा, "हमें उपदेश दीजिये"। प्रजापति ने कहा, "द", और पूछा, "तुमने समझा?" देवों ने कहा, "हां! समझ लिया है। आपने कहा है, अपने आप पर दमन करो।" प्रजापति ने कहा, "ठीक! तुमने समझ लिया है"। तब मनुष्यों ने उससे कहा, "महाराज! हमें उपदेश दीजिये"। प्रजापति ने कहा, "द", और पूछा, "तुमने समझा?" मनुष्यों ने उत्तर दिया, "हां! समझ लिया है। आपने कहा है, दान में कमाई व्यय करो।" प्रजापति ने कहा, "ठीक! तुमने समझ लिया है"। तब असुरों ने उससे विनय की, "महाराज हमें उपदेश दें"। प्रजापति ने कहा, "द", और पूछा, "तुमने समझा?" असुरों ने जवाब दिया, "हां! समझ लिया है। आपने कहा है, दयावान बनो।" प्रजापति ने कहा, "ठीक! तुमने समझ लिया है&

ठुकराया हुआ वीर : बून्दी का राजकुमार

ठुकराया हुआ वीर (हिन्दू जाति की ऐतिहासिक भूलों पर आंसू रुलाने वाली सच्ची घटना) लेखक- विजय राघव प्रस्तुति- प्रियांशु सेठ कंटीले जंगलों और पथरीली पहाड़ियों के बीच अपनी सैकड़ों कोसों की यात्रा पैदल ही पूरी कर वह भागा हुआ कैदी अपनी जन्म भूमि बून्दी दुर्ग के निकट अन्त में पहुंच ही गया। इस संकटमयी यात्रा में कितनी ही रातें इसने पेड़ों पर सोते और जागते हुए बितायी थीं। कितने ही दिन भूखे प्यासे रहकर कंटीली झाड़ियों और नुकीली पथरीली पहाड़ियां, जंगली दरिन्दों की भयानक और डरावनी आवाजें सुनते हुए ही चलते-चलते गुजारे थे। शरीर के कपड़े झाड़ियों के कांटों में उलझ-उलझ कर तार-तार हो गये थे। नंगे पैर कांटों और नुकीले पत्थरों के चुभन से लहूलुहान हो रहे थे। इस भयानक यात्रा में जंगली कंदमूल खा-खाकर इस भागे हुए कैदी को अपने पेट की आग बुझानी पड़ती थी। मालवा प्रदेश की राजधानी मांडुगढ़ से बून्दी तक का यह जो भयानक जंगली मार्ग इस चौदह वर्षीय सुकुमार बालक ने पूरा किया था। इससे पहले आज तक किसी भी व्यकि ने इस मार्ग से इतनी लम्बी यात्रा न की थी क्योंकि उनके लिए तो आम रास्ते, शहरों और गांव के बीच होकर जाने वाली सुन