Skip to main content

ब्रह्म पारायण यज्ञ का आर्यसमाज से क्या सम्बंध है?


ब्रह्म पारायण यज्ञ का आर्यसमाज से क्या सम्बंध है?

-प्रियांशु सेठ

आजकल आर्यसमाज में पारायण यज्ञों की चर्चा जोरों पर है। हमारे कुछ आचार्य गणों का सुझाव है कि पारायण यज्ञ वैदिक है। इससे वेदमंत्रों की रक्षा होती है। इसमें प्रमुख रूप से आचार्य शिवदत्त पाण्डेय/शुचिषद् मुनि जिनसे पौराणिकता की बू आती है, को कुछ तथाकथित लोगों ने सिर चढ़ा रक्खा है। दरअसल ऐसे ही लोग आर्यसमाज में आपसी मतभेद पैदा करके अपना रास्ता काट लेते हैं। श्री शिवदत्त जी तो यहां तक लिख दे रहे हैं कि आर्यसमाज के बड़े-बड़े विद्वानों ने पारायण यज्ञ का कहीं पर विरोध व निषेध तक नहीं किया है। इसके अतिरिक्त झूठ की हद पार करके श्री तथाकथित आचार्य जी लिखते हैं- "मेरी जानकारी के अनुसार पहला चतुर्वेद पारायण यज्ञ सन् 1948 के अप्रैल मास में एटा में स्वतंत्रता संग्राम में विजई होने पर विजय यज्ञ के रूप में किया गया था। इसके ब्रह्मा पदवाक्यप्रमाणज्ञ पंडित ब्रह्मदत्त जिज्ञासु थे...।" अस्तु!

मैं पूछना चाहता हूं, यह श्री शिवदत्त पाण्डेय ने आर्यसमाज को कितना पढ़ लिया? रही बात वेदमंत्रों की रक्षा की तो क्या ऋषि-मुनियों या महापुरुषों ने भी पारायण यज्ञ कराकर वेदों की रक्षा की थी? पंडित ब्रह्मदत्त जिज्ञासु जी पारायण यज्ञ के समर्थक थे व इस यज्ञ में ब्रह्मा थे, इस बात का जरा हमें प्रमाण दीजिए। अब हम आर्यसमाज के बड़े-बड़े विद्वानों की पारायण यज्ञ पर राय भी देख लेते हैं-

1. पंडित ब्रह्मदत्त जिज्ञासु जी के शिष्य वेद-वेदांग निष्णात श्री पं० युद्धिष्ठिर जी मीमांसक- "न यह श्रौत है, न गृह्य, न स्मार्त। जैसे दुर्गा सप्तशती के प्रत्येक श्लोक से या तुलसी रामायण की प्रत्येक चौपाई से यत्र-तत्र हवन होते हैं तद्वत् ही यह (पारायण यज्ञ) भी है।"

2.  हैदराबाद आर्य सत्याग्रह संग्राम के संचालक व विद्वान् संन्यासी श्री स्वामी स्वतंत्रानंद जी महाराज- "वेद पारायण यज्ञ नाम का कोई यज्ञ नहीं है। अपढ़ लोगों ने ऋषि के यज्ञ लिखने की आड़ में यह दुष्कार्य आरंभ कर रखा है। इसका निवृत्त होना आवश्यक है अन्यथा वैदिक धर्म की हानि होगी तथा साधारण जनता में भ्रम उत्पन्न होगा।"

3. सार्वदेशिक धमार्य सभा के भूतपूर्व प्रधान, वेद-शास्त्र निष्णात व लब्ध प्रतिष्ठित लेखक स्वामी वेदानंद जी तीर्थ- "किसी समय मैं इन यज्ञों को कराता रहा लोक प्रवाह में बह कर। किंतु अब मैं इनके अनुकूल नहीं रहा। अपठित लोगों ने इसका प्रचलन किया और अपठितों के लिए।"

4. वैदिक कर्मकांड के मर्मज्ञ विद्वान् त्रिदेव तीर्थ श्री स्वामी मुनीश्वरानंद जी सरस्वती- "आर्यसमाज से इस टकापंथीय आडंबर (पारायण यज्ञ) को मिटाने के लिए पर्याप्त शक्ति लगानी पड़ेगी।"

5. संयुक्त-प्रांतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री तपस्वी आर्यनेता श्री पं० रामदत्तजी शुक्ल (एम०ए०, एल०एल०बी०)- "पारायण रीति श्रौत यज्ञ परंपरा से भिन्न एक कल्पित पद्धति है। अग्निहोत्र से लेकर अश्वमेध पर्यंत यज्ञ करने का विधान आर्यों के लिए महर्षि दयानंद ने ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका प्रतिज्ञा भाग में किया है। पारायण यज्ञ के लिए आधार प्रमाण प्राप्त नहीं होता।"

उपरोक्त सम्मतियां आर्यजगत् की ख्यातिप्राप्त मासिक पत्रिका "वेद प्रकाश" के 1968 मई अंक से लिए गए हैं। वर्तमान में आर्यसमाज के कुछ तथाकथित लोगों ने यज्ञ को व्यवसाय बना डाला है। आर्यसमाज के लिए एक बात ध्यान रखने योग्य है, वो यह कि तथाकथित नेताओं द्वारा इन नकारात्मक विचारों (पारायण यज्ञ, बहुकुंडीय यज्ञ आदि) का स्वागत करते हुए अपने सिद्धांतों पर बराबर कुल्हाड़ी चलाना आर्यसमाज के अच्छे भविष्य का परिचायक नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो!

मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो! वर्तमान समय में मनुष्यों ने भिन्न-भिन्न सम्प्रदाय अपनी मूर्खता से बना लिए हैं एवं इसी आधार पर कल्पित धर्म-ग्रन्थ भी बन रहे हैं जो केवल इनके अपने-अपने धर्म-ग्रन्थ के अनुसार आचरण करने का आदेश दे रहा है। जैसे- ईसाई समाज का सदा से ही उद्देश्य रहा है कि सभी को "ईसाई बनाओ" क्योंकि ये इनका ग्रन्थ बाइबिल कहता है। कुरान के अनुसार केवल "मुस्लिम बनाओ"। कोई मिशनरियां चलाकर धर्म परिवर्तन कर रहा है तो कोई बलपूर्वक दबाव डालकर धर्म परिवर्तन हेतु विवश कर रहा है। इसी प्रकार प्रत्येक सम्प्रदाय साधारण व्यक्तियों को अपने धर्म में मिला रहे हैं। सभी धर्म हमें स्वयं में शामिल तो कर ले रहे हैं और विभिन्न धर्मों का अनुयायी आदि तो बना दे रहे हैं लेकिन मनुष्य बनना इनमें से कोई नहीं सिखाता। एक उदाहरण लीजिए! एक भेड़िया एक भेड़ को उठाकर ले जा रहा था कि तभी एक व्यक्ति ने उसे देख लिया। भेड़ तेजी से चिल्ला रहा था कि उस व्यक्ति को उस भेड़ को देखकर दया आ गयी और दया करके उसको भेड़िये के चंगुल से छुड़ा लिया और अपने घर ले आया। रात के समय उस व्यक्ति ने छुरी तेज की और उस...

श्रम से उपार्जित खावें, अकेले न खावें

श्रम से उपार्जित खावें, अकेले न खावें -पंडित गंगाप्रसाद उपाध्याय मोघमन्नं विन्दते अप्रचेता: सत्यं ब्रवीमि वध इत् स तस्य नार्यमणं पुष्यति नो सखायं केवलाघो भवति केवलादी।। (ऋग्वेद १०/११७/६, तैत्तिरीय ब्राह्मण २८/८/३, निरुक्त ७/३) अन्वय :- अप्रचेता: मोघं अन्नं विन्दते। स तस्य वध इत्। स आर्यमरणं न पुष्यति। न स सखायां पुष्यति। केवलादी केवलाघ: भवति। इति अहं सत्यं ब्रवीमि।। अर्थ- (अप्रचेता:) बुद्धि शून्य अर्थात् मूर्ख आदमी (मोघ अन्नं) मुफ्त का भोजन, बिना कमाया हुआ भोजन (विन्दते) पाने का यत्न करता है अर्थात् अपने भोजन के लिए कुछ करना नहीं चाहता। (स) उसका ऐसा व्यापार (तस्य) उसके (वधइत्) नाश का ही कारण है। (केवलादी) जो अकेला खाने वाला है वह (केवलाघ:) केवल पाप का भागी (भवति) होता है। (सत्यं ब्रवीमि) मैं सत्य कहता हूं अर्थात् इस कथन के सच होने में किंचन मात्र भी सन्देह नहीं है। व्याख्या :- जीवन के दो बड़े विभाग हैं। एक भोग और दूसरा कर्म। प्रश्न यह है कि इन दोनों का महत्व समान है अथवा एक गौण है और दूसरा मुख्य। यदि ऐसा है तो मुख कौन है और गौण कौन है? तुलसीदास का कहना है कि- ...

वेदों में ईश्वर के एक होने के प्रमाण

वेदों में ईश्वर के एक होने के प्रमाण लेखक -  पंडित धर्मदेव विद्यामार्तण्ड वेदों में ईश्वर के एक होने (Monotheism) का वर्णन है जबकि पश्चिमी विद्वानों द्वारा वेदों में अनेक ईश्वर (Polytheism) होना बताया गया है । स्वामी दयानंद द्वारा वेद विषयक वैचारिक क्रान्ति का मैक्समूलर पर इतना प्रभाव हुआ कि कालान्तर में मैक्समूलर भी वेदों में एकेश्वरवाद की धारणा का समर्थन करने पर विवश हो गये । इस सन्दर्भ में वेदों के प्रकाण्ड विद्वान् पण्डित धर्मदेव विद्यामार्तण्ड जी द्वारा लिखित यह अलभ्य लेख " वैदिक ईश्वरवाद " हमारी शंका का समाधान करने के साथ - साथ अत्यन्त रोचक और विचारणीय है । ( १ ) कई विद्वान ' वेद असभ्य जंगली लोगों द्वारा बनाये गये और उनमें इष्ट की प्राप्ति और अनिष्ट के परिहार के लिये अग्नि , वायु , सूर्य , नदी , समुद्र , पर्वत आदि की पूजा का इन्द्र , मित्र , वरुण , मरुत आदि देवों के नाम से उपदेश है ' ऐसा बताते हैं । ( २ ) अन्य कई विद्वान् वे...