Skip to main content

स्वतन्त्रता संग्राम के अमर बलिदानी मदनलाल धींगड़ा



स्वतन्त्रता संग्राम के अमर बलिदानी मदनलाल धींगड़ा

(१७ अगस्त, क्रान्तिकारी मदलनलाल धींगड़ा की पुण्यतिथि पर विशेष रूप से प्रचारित)

-प्रियांशु सेठ

पंजाब तो वैसे भी वीरता का गढ़ है। यहां के नौजवानों ने स्वतन्त्रता आन्दोलन में अद्वितीय भूमिका निभाई है। यहीं के एक ऐसे नवयुवक थे मदनलाल धींगड़ा।
मदनलाल धींगड़ा का जन्म पंजाब के एक समृद्ध परिवार में हुआ था। माता-पिता की रुचि आपको इंजीनियर बनाने में थी, लेकिन आपके शरीर में भारत की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाला लहू दौड़ रहा था। माता-पिता ने आपको पढ़ाने के लिए इंग्लैण्ड भेजा। जबकि उस समय भारत में अंग्रेजों के विरुद्ध आन्दोलन भी कब से आरम्भ हो चुका था। देशभक्तों ने तो देश को आज़ाद कराने की क़समें खाकर अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। कितने ही जेलों में यातनायें सहते रहे। लेकिन सबकी आंखों में देश को आजाद देखने की उम्मीद की किरण थी। कुछ क्रान्तिकारी विदेशों में भी चले गए थे और वहीं से स्वतन्त्रता आन्दोलन में अपना अंशदान कर रहे थे। इंग्लैण्ड में भी ऐसे वीर तरुण रह रहे थे जिन्होंने अंग्रेज सरकार की रातों की नींद हराम कर रखी थी। इंग्लैण्ड में अध्ययन कर रहे मदनलाल धींगड़ा को भी वहां भारतीय क्रांतिकारियों के सम्पर्क में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहां 'भारत भवन' नाम की एक संस्था स्थापित हो चुकी थी। आप भी इस संस्था के सक्रिय सदस्य बन गए। वीर सावरकर इस संस्था के द्वारा कितने ही दृढ़ निश्चय वाले भारतीय तरुणों को देश सेवा की दीक्षा दे चुके थे। क्रान्तिकारी नौजवान कन्हाईलाल दत्त, सत्येन्द्र वसु व खुदीराम बोस को फांसी दी जा चुकी थी। वीर सावरकर के भाई को एक कविता लिखने के कारण ही काले पानी की सज़ा काटनी पड़ी थी। ऐसा घोर अन्याय उन विद्या समृद्ध नवयुवकों को कहां सहनीय हो सकता था। आपने भी जब क्रान्तिकारी गतिविधियों में अपनी सेवायें अर्पित की तो आपको वीर सावरकर से बातचीत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उसी समय वीर सावरकर ने एक कील मंगवायी और आपके हाथ में गाड़ दी। खून बह निकला, परन्तु वीर मदन धींगड़ा ने उफ़ तक न की। सावरकर गद्गद हो उठे। कील दूर फेंके और आपको सीने से लगा लिया। आप क्रान्तिकारियों की पहली परीक्षा में सफल हो गए।
भारत भवन में आपने जाना बन्द कर दिया क्योंकि आप नीतिपूर्वक अपनी क्रान्ति को गति दे रहे थे। आपने बहुत-से अंग्रेज अधिकारियों से सम्बन्ध स्थापित कर लिए। लार्ड कर्जन वाइली, जिसने भारत में निर्दयता, नीचता व अत्याचार की हद कर दी थी, इंग्लैण्ड के भारत भवन में मुकाबले में एक क्लब स्थापित कर लिया था। आप भी इसी क्लब के सदस्य बने। आपने मन ही मन में लार्ड कर्जन को पहला निशाना बनाने का निश्चय कर लिया था। लार्ड कर्जन के अत्याचारों का बीस वर्ष का लम्बा इतिहास था। इसने न जाने कितने भारतीय नौजवानों को फांसी के तख़्ते पर लटकवाया था। नीति सम्बन्धी कार्यों में कुशल होने के कारण वह भारत सचिव व भारत सरकार पर नियन्त्रण करे बैठा था। इंग्लैण्ड में जितने भी विद्यार्थी अध्ययन करने आते, उन सब पर लार्ड कर्जन हमेशा निगरानी रखता था। वीर सावरकर के अग्रज गणेश सावरकर को उसी ने देश-निर्वासन की सजा दिलवाई थी। यद्यपि मदनलाल के पिता का लार्ड कर्जन से मधुर सम्बन्ध था इसलिए ऐसे दैत्य की हत्या का काम आपको सौंपा गया।

१ जुलाई सन् १९०९ की बात है, लार्ड कर्जन इम्पीरियल इंस्टीट्यूट जहांगीर हाल में एक सभा आयोजित की गई थी, जिसकी अध्यक्षता लार्ड कर्जन कर रहे थे। वहां उनके द्वारा किये जुल्मों की सराहना हो रही थी। जब लार्ड कर्जन वाइली खड़े हुए तो वीर मदनलाल धींगड़ा ने उसपर गोली चला दी। अंग्रेज के एक नीच पिट्ठू ने आपको पकड़ने का प्रयास भी किया और आपने उसे भी गोलियों से भून डाला। अंग्रेजों के अपने घर में ही उनके लिए सम्मानित एक अंग्रेज की हत्या ने सारे इंग्लैण्ड को हिला डाला। इस घटना का पता जब आपके पिता को लगा तो उन्होंने लार्ड मोरेल को एक तार द्वारा इस हत्या पर खेद प्रकट करते हुए लिखा कि वे ऐसे कपूत को अपना पुत्र स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे।
१० जुलाई को आपको वेस्टमिंस्टर की एक अदालत में पेश किया गया। आपने सिंहनाद करते हुए कहा कि मैंने जो हत्या की थी वो उस व्यक्ति के अमानवीय कुकृत्यों का प्रतिशोध था। वह भारतभूमि पर जुल्म करने और ईश्वर का अपमान करने वाला व्यक्ति था। जज ने फैसला दिया, सज़ा मिली मौत की। सज़ा सुनकर आपके मुख से "वन्दे मातरम्" का उद्घोष निकला।

१७ अगस्त आपकी शहादत का दिवस था। आप प्रातः उठकर तैयार हो गए थे। आपने ईश्वर से प्रार्थना की कि मैं फिर उसी माता की कोख से पैदा होऊं व फिर उसी पावन भारतभूमि के लिए अपने आपको अर्पित कर सकूं। इसके बाद फांसी के फंदे को स्वयं अपने गले में डालकर झूल गए। भारत की स्वतन्त्रता में बलिदान देने वाले वीर नौजवान मदनलाल धींगड़ा को शत् शत् नमन!

Comments

Popular posts from this blog

मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो!

मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो! वर्तमान समय में मनुष्यों ने भिन्न-भिन्न सम्प्रदाय अपनी मूर्खता से बना लिए हैं एवं इसी आधार पर कल्पित धर्म-ग्रन्थ भी बन रहे हैं जो केवल इनके अपने-अपने धर्म-ग्रन्थ के अनुसार आचरण करने का आदेश दे रहा है। जैसे- ईसाई समाज का सदा से ही उद्देश्य रहा है कि सभी को "ईसाई बनाओ" क्योंकि ये इनका ग्रन्थ बाइबिल कहता है। कुरान के अनुसार केवल "मुस्लिम बनाओ"। कोई मिशनरियां चलाकर धर्म परिवर्तन कर रहा है तो कोई बलपूर्वक दबाव डालकर धर्म परिवर्तन हेतु विवश कर रहा है। इसी प्रकार प्रत्येक सम्प्रदाय साधारण व्यक्तियों को अपने धर्म में मिला रहे हैं। सभी धर्म हमें स्वयं में शामिल तो कर ले रहे हैं और विभिन्न धर्मों का अनुयायी आदि तो बना दे रहे हैं लेकिन मनुष्य बनना इनमें से कोई नहीं सिखाता। एक उदाहरण लीजिए! एक भेड़िया एक भेड़ को उठाकर ले जा रहा था कि तभी एक व्यक्ति ने उसे देख लिया। भेड़ तेजी से चिल्ला रहा था कि उस व्यक्ति को उस भेड़ को देखकर दया आ गयी और दया करके उसको भेड़िये के चंगुल से छुड़ा लिया और अपने घर ले आया। रात के समय उस व्यक्ति ने छुरी तेज की और उस

मानो तो भगवान न मानो तो पत्थर

मानो तो भगवान न मानो तो पत्थर प्रियांशु सेठ हमारे पौराणिक भाइयों का कहना है कि मूर्तिपूजा प्राचीन काल से चली आ रही है और तो और वेदों में भी मूर्ति पूजा का विधान है। ईश्वरीय ज्ञान वेद में मूर्तिपूजा को अमान्य कहा है। कारण ईश्वर निराकार और सर्वव्यापक है। इसलिए सृष्टि के कण-कण में व्याप्त ईश्वर को केवल एक मूर्ति में सीमित करना ईश्वर के गुण, कर्म और स्वभाव के विपरीत है। वैदिक काल में केवल निराकार ईश्वर की उपासना का प्रावधान था। वेद तो घोषणापूर्वक कहते हैं- न तस्य प्रतिमाऽअस्ति यस्य नाम महद्यशः। हिरण्यगर्भऽइत्येष मा मा हिंसीदित्येषा यस्मान्न जातऽइत्येषः।। -यजु० ३२/३ शब्दार्थ:-(यस्य) जिसका (नाम) प्रसिद्ध (महत् यशः) बड़ा यश है (तस्य) उस परमात्मा की (प्रतिमा) मूर्ति (न अस्ति) नहीं है (एषः) वह (हिरण्यगर्भः इति) सूर्यादि तेजस्वी पदार्थों को अपने भीतर धारण करने से हिरण्यगर्भ है। (यस्मात् न जातः इति एषः) जिससे बढ़कर कोई उत्पन्न नहीं हुआ, ऐसा जो प्रसिद्ध है। स पर्यगाच्छुक्रमकायमव्रणमस्नाविरं शुद्धमपापविद्धम्। कविर्मनीषी परिभूः स्वयम्भूर्याथातथ्यतोऽर्थान् व्यदधाच्छाश्वतीभ्यः समाभ्य

ओस चाटे प्यास नहीं बुझती

ओस चाटे प्यास नहीं बुझती प्रियांशु सेठ आजकल सदैव देखने में आता है कि संस्कृत-व्याकरण से अनभिज्ञ विधर्मी लोग संस्कृत के शब्दों का अनर्थ कर जन-सामान्य में उपद्रव मचा रहे हैं। ऐसा ही एक इस्लामी फक्कड़ सैयद अबुलत हसन अहमद है। जिसने जानबूझकर द्वेष और खुन्नस निकालने के लिए गायत्री मन्त्र पर अश्लील इफ्तिरा लगाया है। इन्होंने अपना मोबाइल नम्बर (09438618027 और 07780737831) लिखते हुए हमें इनके लेख के खण्डन करने की चुनौती दी है। मुल्ला जी का आक्षेप हम संक्षेप में लिख देते हैं [https://m.facebook.com/groups/1006433592713013?view=permalink&id=214352287567074]- 【गायत्री मंत्र की अश्लीलता- आप सभी 'गायत्री-मंत्र' के बारे में अवश्य ही परिचित हैं, लेकिन क्या आपने इस मंत्र के अर्थ पर गौर किया? शायद नहीं! जिस गायत्री मंत्र और उसके भावार्थ को हम बचपन से सुनते और पढ़ते आये हैं, वह भावार्थ इसके मूल शब्दों से बिल्कुल अलग है। वास्तव में यह मंत्र 'नव-योनि' तांत्रिक क्रियाओं में बोले जाने वाले मन्त्रों में से एक है। इस मंत्र के मूल शब्दों पर गौर किया जाये तो यह मंत्र अत्यंत ही अश्लील व