Skip to main content

क्या श्रीमद्भागवत महापुराण में 'राधा' की चर्चा है?


क्या श्रीमद्भागवत महापुराण में 'राधा' की चर्चा है?

लेखक- वैदिक गवेषक पं० शिवपूजनसिंह कुशवाहा 'पथिक'
प्रस्तोता- प्रियांशु सेठ

आज पौराणिक श्रीकृष्ण के साथ राधा का नाम अवश्य जोड़ते हैं। 'राधा' के बिना 'कृष्ण' का नाम आधा ही समझा जाता है। यदि श्रीकृष्ण जी योगीराज थे और 'राधा' उनकी धर्मपत्नी नहीं थी तो ऐसा पौराणिक क्यों करते हैं? मेरे विचार से पौराणिकों की यह भयंकर भूल है। 'श्रीमद् भागवत महापुराण' वैष्णवों का एक प्रामाणिक पुराण माना जाता है जिसमें श्रीकृष्ण जी के चरित्र पर पर्याप्त प्रकाश डाला गया है। इस महापुराण के अध्ययन से स्पष्ट होता है कि इसमें 'राधा' की कहीं भी चर्चा नहीं है। राधा तो श्री रामाण गोप की पत्नी थी।

कतिपय पौराणिक 'श्रीमद् भागवत महापुराण' में भी 'राधा' का नाम प्रदर्शित करने की कल्पना करते हैं। यथा-
१. पं० दीनानाथ शास्त्री सारस्वत की कल्पना-
(आपने 'भागवत' में राधा का नाम खोजा है।) आप लिखते हैं- जिस गोपी को श्रीकृष्ण अन्य गोपियों को छोड़ कर ले गए थे, वही तो 'राधा' थी जिसका संकेत 'अनमा राधातो नूनं (भागवत १०/३०/२८) 'राधितं' शब्द से आया है।...[१]
२. साहित्याचार्य पं० बलदेव उपाध्याय, एम०ए० की कल्पना-
"...अनया राधितो नूनं"...... (भागवत १०/३४/२४) इस रमणी के द्वारा अवश्य ही भगवान् ईश्वर कृष्ण आराधित हुए हैं। धन्या गोपी की प्रशंसा में उच्चरित इस गद्य में राधा का नाम झीने चादर से ढके हुए किसी गूढ़ बहुमूल्य रत्न की तरह स्पष्ट झलकता है।
इस श्लोक की टीका में गौडीयवैष्णव गोस्वामियों ने स्पष्ट ही 'राधा' का गूढ़ संकेत खोज निकाला है।"...[२]
३. श्री पं० कालूराम शास्त्री का कुतर्क-
"...जिस समय भगवान् ने लीलावतार श्रीकृष्ण का रूप धारण किया उस समय इनकी उपासना करने के लिए सोलह हज़ार एक सौ सात श्रुतियों की अधिष्ठाता देवताओं ने स्त्री रूप धारण करके श्रीकृष्ण से पाणिग्रहण किया। इसी प्रकार (१६१०७) सोलह हज़ार एक सौ सात स्त्रियों तो हुईं और एक भगवती रुक्मिणी रूप धारण करके लक्ष्मी अवतरित हुई। इस कारण से भगवान् श्रीकृष्ण की १६१०८ स्त्रियां हुईं।...[३]

समीक्षा-
• श्री कालूराम शास्त्री का १६१०७ श्रुतियों को स्त्री बतलाना भी कोरा गप्प ही है। इसी कुतर्क पर वे पुराणों की मिथ्या, अश्लील गप्पों को सत्य सिद्ध करने के लिए 'पुराण वर्म' जैसी ऊटपटांग पुस्तक लिखी है।
• पं० बलदेव उपाध्याय का भागवत १०/३४/२४ में 'अनया राधितो नूनं' प्रमाण लिखना अशुद्ध है। बिना मूल ग्रन्थ को देखे हुए उन्होंने किसी की पुस्तक से प्रतिलिपि कर ली है।
• पं० दीनानाथ शास्त्री का प्रमाण वर्तमान भागवत स्कन्ध दस, अध्याय तीस, श्लोक २८ में है।[४]
'अराधितो' यहां किया है और सारस्वत जी व उपाध्याय जी दोनों ही 'राधा' अर्थ करके अनर्थ करते हैं।

• पौराणिक पं० रामतेज पाण्डेय साहित्य शास्त्री ने इसका सही अर्थ इस प्रकार किया है- "अवश्य ही इसने भगवान् कृष्ण की आराधना की होगी।"
• साहित्य भूषण, काव्य मनीषी, पं० गोबिन्द दास व्यास 'विनीत' अर्थ करते हैं- "परमेश्वर भगवान् का सच्चा आराधत तो इसने किया है।"

अनेक विद्वान् 'श्री भागवत महापुराण' में 'राधा' की चर्चा नहीं मानते हैं-
• श्री विन्टर नीट्ज लिखते हैं- "पर राधा का नाम नहीं है। इससे (Naidya) यह सही निष्कर्ष निकालते हैं कि इस पुराण की रचना 'गीत गोबिन्द' के पहले हुई।"[५]

• पौराणिक संन्यासी स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती लिखते हैं- "भगवान् व्यास अथवा श्री शुक्रदेव जी महाराज अनन्त ज्ञान सम्पन्न हैं। ऐसी स्थिति में उन्होंने किस अभिप्राय से श्री राधा जी और गोपियों का नामोल्लेख नहीं किया, इस प्रश्न का उत्तर या तो उनकी कृपा से ही प्राप्त हो सकता है अथवा केवल अपने या दूसरे के अनुमान पर सन्तोष कर लेने से।"[६]

• विद्यावारिधि पं० ज्वालाप्रसाद मिश्र, मुरादाबाद लिखते हैं- "विष्णु भागवत में गोपी और कृष्ण का चरित्र विस्तृत होने पर भी 'राधा' का नाम नहीं है, होता तो राधा महात्म्य अवश्य होता।"[७]

• श्री पूर्णेन्दु नारायण सिंह, एम०ए०, बी०एल० 'राधा' का अस्तित्व नहीं मानते हैं। वे लिखते हैं- "But I shall not touch in front of her is a study of the Bhagavata Purana."[८]
अर्थात्- "भागवत पुराण के अध्ययन में मैं उसके (राधा) ऊपर स्पर्श नहीं करूंगा।"

• पं० राम प्रताप त्रिपाठी शास्त्री लिखते हैं- "श्रीमद् भागवत में 'राधा' का नामोल्लेख भी नहीं है, जो परवर्ती कृष्ण काव्य की आधार भूमि है।"[९]

• साहित्याचार्य पं० विश्वेश्वर नाथ रेउ अपने "पुराणों पर एक दृष्टि" शीर्षक लेख[१०] में लिखते हैं- "यद्यपि श्रीमद् भागवत में कहीं भी 'राधा' का उल्लेख नहीं हुआ है तथापि 'देवीभागवत' में उसके चरित्र को स्थान दिया गया है।"

इस प्रकार श्रीकृष्ण के साथ राधा का नाम लेना कृष्ण जैसे योगीराज को कलंकित करना है।

___________________________
१. "सनातनधर्मालोक" (दशम पुष्प), प्रथम संस्करण, पृष्ठ २७
२. "भारतीय वाङ्गमय में श्री राधा", प्रथम संस्करण, पृष्ठ १० से १५ तक
३. "पुराण वर्म" पूर्वार्ध, पृष्ठ २५७
४. गीताप्रेस, गोरखपुर में सम्वत् २०२२ वि० में मुद्रित व प्रकाशित अष्टम संस्करण, मूल गुट का साइज, पृष्ठ ५३७, श्रीमद् भागवत-महापुराण, बालबोधिनी भाषा टीका, पं० गोबिन्द दास व्यास कृत, द्वितीय खण्ड, पृष्ठ २६६ (द्वितीय संस्करण, श्याम काशी प्रेस, मथुरा में मुद्रित), पं० रामतेज पाण्डेय शास्त्री कृत 'सामयिकी भाषा टीका' सजिल्द, पृष्ठ १११ (सन् १७५२ ई० पण्डित पुस्तकालय राजा दरवाजा, वाराणसी द्वारा प्रकाशित) में १०/३०/२८ सही है।
५. प्राचीन भारतीय साहित्य, "प्रथम भाग, द्वितीय खण्ड, पृष्ठ २२० की पाद-टिप्पणी (सन् १७६६ ई० में मोतीलाल बनारसीदास, दिल्ली द्वारा प्रकाशित, प्रथम संस्करण")
६. "श्रीमद्भागवत-रहस्य" पृष्ठ २०९ (द्वितीय संस्करण, बम्बई)
७. "अष्टादश पुराण दर्पण" पृष्ठ १७३ (सम्वत् १७७३ वि० बम्बई संस्करण)
८. A study of the Bhagavata Purana" P.P.H. 19
९. "प्राचीन भारत की झलक" (हमारे पुराण शीर्षक लेख) पृष्ठ ४३ (सम्वत् २०१५ वि० में लौशाम्बी प्रकाशन, प्रयाग द्वारा प्रकाशित, प्रथम संस्करण)
१०. मासिक पत्रिका "सरस्वती" प्रयाग का "हीरक जयन्ती अंक" पृष्ठ ६३१ (सन् १७६१ ई० में इण्डियन प्रेस, प्रयाग द्वारा मुद्रित व प्रकाशित)

Comments

Popular posts from this blog

मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो!

मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो! वर्तमान समय में मनुष्यों ने भिन्न-भिन्न सम्प्रदाय अपनी मूर्खता से बना लिए हैं एवं इसी आधार पर कल्पित धर्म-ग्रन्थ भी बन रहे हैं जो केवल इनके अपने-अपने धर्म-ग्रन्थ के अनुसार आचरण करने का आदेश दे रहा है। जैसे- ईसाई समाज का सदा से ही उद्देश्य रहा है कि सभी को "ईसाई बनाओ" क्योंकि ये इनका ग्रन्थ बाइबिल कहता है। कुरान के अनुसार केवल "मुस्लिम बनाओ"। कोई मिशनरियां चलाकर धर्म परिवर्तन कर रहा है तो कोई बलपूर्वक दबाव डालकर धर्म परिवर्तन हेतु विवश कर रहा है। इसी प्रकार प्रत्येक सम्प्रदाय साधारण व्यक्तियों को अपने धर्म में मिला रहे हैं। सभी धर्म हमें स्वयं में शामिल तो कर ले रहे हैं और विभिन्न धर्मों का अनुयायी आदि तो बना दे रहे हैं लेकिन मनुष्य बनना इनमें से कोई नहीं सिखाता। एक उदाहरण लीजिए! एक भेड़िया एक भेड़ को उठाकर ले जा रहा था कि तभी एक व्यक्ति ने उसे देख लिया। भेड़ तेजी से चिल्ला रहा था कि उस व्यक्ति को उस भेड़ को देखकर दया आ गयी और दया करके उसको भेड़िये के चंगुल से छुड़ा लिया और अपने घर ले आया। रात के समय उस व्यक्ति ने छुरी तेज की और उस

मानो तो भगवान न मानो तो पत्थर

मानो तो भगवान न मानो तो पत्थर प्रियांशु सेठ हमारे पौराणिक भाइयों का कहना है कि मूर्तिपूजा प्राचीन काल से चली आ रही है और तो और वेदों में भी मूर्ति पूजा का विधान है। ईश्वरीय ज्ञान वेद में मूर्तिपूजा को अमान्य कहा है। कारण ईश्वर निराकार और सर्वव्यापक है। इसलिए सृष्टि के कण-कण में व्याप्त ईश्वर को केवल एक मूर्ति में सीमित करना ईश्वर के गुण, कर्म और स्वभाव के विपरीत है। वैदिक काल में केवल निराकार ईश्वर की उपासना का प्रावधान था। वेद तो घोषणापूर्वक कहते हैं- न तस्य प्रतिमाऽअस्ति यस्य नाम महद्यशः। हिरण्यगर्भऽइत्येष मा मा हिंसीदित्येषा यस्मान्न जातऽइत्येषः।। -यजु० ३२/३ शब्दार्थ:-(यस्य) जिसका (नाम) प्रसिद्ध (महत् यशः) बड़ा यश है (तस्य) उस परमात्मा की (प्रतिमा) मूर्ति (न अस्ति) नहीं है (एषः) वह (हिरण्यगर्भः इति) सूर्यादि तेजस्वी पदार्थों को अपने भीतर धारण करने से हिरण्यगर्भ है। (यस्मात् न जातः इति एषः) जिससे बढ़कर कोई उत्पन्न नहीं हुआ, ऐसा जो प्रसिद्ध है। स पर्यगाच्छुक्रमकायमव्रणमस्नाविरं शुद्धमपापविद्धम्। कविर्मनीषी परिभूः स्वयम्भूर्याथातथ्यतोऽर्थान् व्यदधाच्छाश्वतीभ्यः समाभ्य

ओस चाटे प्यास नहीं बुझती

ओस चाटे प्यास नहीं बुझती प्रियांशु सेठ आजकल सदैव देखने में आता है कि संस्कृत-व्याकरण से अनभिज्ञ विधर्मी लोग संस्कृत के शब्दों का अनर्थ कर जन-सामान्य में उपद्रव मचा रहे हैं। ऐसा ही एक इस्लामी फक्कड़ सैयद अबुलत हसन अहमद है। जिसने जानबूझकर द्वेष और खुन्नस निकालने के लिए गायत्री मन्त्र पर अश्लील इफ्तिरा लगाया है। इन्होंने अपना मोबाइल नम्बर (09438618027 और 07780737831) लिखते हुए हमें इनके लेख के खण्डन करने की चुनौती दी है। मुल्ला जी का आक्षेप हम संक्षेप में लिख देते हैं [https://m.facebook.com/groups/1006433592713013?view=permalink&id=214352287567074]- 【गायत्री मंत्र की अश्लीलता- आप सभी 'गायत्री-मंत्र' के बारे में अवश्य ही परिचित हैं, लेकिन क्या आपने इस मंत्र के अर्थ पर गौर किया? शायद नहीं! जिस गायत्री मंत्र और उसके भावार्थ को हम बचपन से सुनते और पढ़ते आये हैं, वह भावार्थ इसके मूल शब्दों से बिल्कुल अलग है। वास्तव में यह मंत्र 'नव-योनि' तांत्रिक क्रियाओं में बोले जाने वाले मन्त्रों में से एक है। इस मंत्र के मूल शब्दों पर गौर किया जाये तो यह मंत्र अत्यंत ही अश्लील व