Skip to main content

षड्-रिपुदमन



षड्-रिपुदमन

लेखक- स्वामी वेदानन्द (दयानन्द) तीर्थ

उलूकयातुं शुशुलुकयातुं जहि श्वयातुमुत कोकयातुम्।
सुपर्णयातुमुत गृध्रयातुं दृषदेव प्र मृण रक्ष इन्द्र।। -अथर्व० ८/४/२२

शब्दार्थ- उलूकयातुम्= उल्लू की चाल को शुशुलूकयातुम्= भेड़िये की चाल को श्वयातुम्= कुत्ते की चाल को उत= और कोकयातुम्= चिड़े की चाल को सुपर्णयातुम्= गरुड़ की चाल को उत= और गृध्रयातुम्= गिद्ध की चाल को जहि= नाश कर, त्याग दे। हे इन्द्र= ऐश्वर्याभिलाषी आत्मन्! रक्ष:= राक्षस को दृषदा+इव+प्र+मृण= मानो पत्थर से, पत्थर-समान कठोर साधन से मसल दे।

व्याख्या- योगिजन कामक्रोधादि विकारों को पशु-पक्षियों से उपमा देते हैं। उनका यह व्यवहार इस मंत्र के आधार पर है। उलूक- उल्लू अन्धकार से प्रसन्न होता है। अंधकार और मोह एक वस्तु है। मूढ़जन मोह के कारण आज्ञानान्धकार में निमग्न रहना पसंद करते हैं। उलूकयातु का सीधा-सादा अर्थ हुआ मोह। मोह सब पापों का मूल है। वात्स्यायन ऋषि ने लिखा है- मोह: पापीयान्= मोह सबसे बुरा है, राग-द्वेषादि इसी से उत्पन्न होते हैं।

शुशुलूक- भेड़िया। मोह से राग-द्वेष उत्पन्न होता है। भेड़िया क्रूर होता है, बहुत द्वेषी होता है। शुशुलूकयातुम् का भाव हुआ द्वेष की भावना। द्वेषी मनुष्य में क्रोध की मात्रा बहुत अधिक होती है।

श्वान= कुत्ता। कुत्ते में स्वजातिद्रोह तथा चाटुकारिता बहुत अधिक मात्रा में होती है। स्वजाति-द्रोह द्वेष का ही एक रूप है और मत्सर= जलन के कारण होता है। दूसरे की उन्नति न सह सकना मत्सर है। चाटुकारिता लोभ के कारण होती है। लोभ राग के कारण हुआ करता है। श्वयातु का अभिप्राय हुआ- मत्सरयुक्त लोभवृत्ति। लोभवृत्ति की जब पूर्ति नहीं होती, तो मत्सर और क्रोध उत्पन्न होते हैं।

कोक= चिड़ा। चिड़ा बहुत कामातुर होता है, कोक का अर्थ हंस भी होता है। हंस भी बहुत कामी प्रसिद्ध है। कोकयातु का तात्पर्य हुआ कामवासना।

सुपर्ण= सुंदर परोंवाला गरुड़। गरुड़ पक्षी को अपने सौंदर्य का बहुत अभिमान होता है। सुपर्णयातु का भाव हुआ- अहंकार-वृत्ति-मन।

गृध्र= गिद्ध। गिद्ध बहुत लालची होता है। गृध्रयातुम् का भाव हुआ लोभवृत्ति।

वेद ने इन सबका एक नाम रक्ष:= राक्षस रखा है, अर्थात् मोह, क्रोध, मत्सर, काम, मद और लोभ राक्षस हैं। राक्षस या रक्षस् शब्द का अर्थ है- जिससे अपनी रक्षा की जाए, अपने-आपको बचाया जाए। मोह आदि आत्मा के शत्रु हैं। इनको मार देना चाहिए। जिसे आध्यात्मिक या लौकिक किसी भी प्रकार के ऐश्वर्य की कामना हो, वह इन राक्षसों को मसल दे।मोह आदि में से एक-एक ही बहुत प्रबल एवं प्रचण्ड होता है। यदि किसी मनुष्य पर ये छहों एक साथ आक्रमण कर दें, तो उसकी क्या अवस्था होगी? अतः मनुष्य को सदा सावधान एवं जागरूक रहना चाहिए और इनको नष्ट करना चाहिए- 'प्राक्तो अपाक्तो अधरादुदक्तोऽभि जहि रक्षस: पर्वतेन' [अथर्व ८/४/१९]- आगे से, पीछे से, नीचे से, ऊपर से, सब ओर से राक्षसों को वज्र से मार दे, अर्थात् दुष्टवृत्तियों का सर्वथा सफाया कर दे।

(स्वाध्याय संदोह से साभार)

Comments

  1. This is quality of Dhanishtha nakshatra in astrology. Dhanu + shat. Shat ripu daman ( ripu daman - dhanu).

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो!

मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो! वर्तमान समय में मनुष्यों ने भिन्न-भिन्न सम्प्रदाय अपनी मूर्खता से बना लिए हैं एवं इसी आधार पर कल्पित धर्म-ग्रन्थ भी बन रहे हैं जो केवल इनके अपने-अपने धर्म-ग्रन्थ के अनुसार आचरण करने का आदेश दे रहा है। जैसे- ईसाई समाज का सदा से ही उद्देश्य रहा है कि सभी को "ईसाई बनाओ" क्योंकि ये इनका ग्रन्थ बाइबिल कहता है। कुरान के अनुसार केवल "मुस्लिम बनाओ"। कोई मिशनरियां चलाकर धर्म परिवर्तन कर रहा है तो कोई बलपूर्वक दबाव डालकर धर्म परिवर्तन हेतु विवश कर रहा है। इसी प्रकार प्रत्येक सम्प्रदाय साधारण व्यक्तियों को अपने धर्म में मिला रहे हैं। सभी धर्म हमें स्वयं में शामिल तो कर ले रहे हैं और विभिन्न धर्मों का अनुयायी आदि तो बना दे रहे हैं लेकिन मनुष्य बनना इनमें से कोई नहीं सिखाता। एक उदाहरण लीजिए! एक भेड़िया एक भेड़ को उठाकर ले जा रहा था कि तभी एक व्यक्ति ने उसे देख लिया। भेड़ तेजी से चिल्ला रहा था कि उस व्यक्ति को उस भेड़ को देखकर दया आ गयी और दया करके उसको भेड़िये के चंगुल से छुड़ा लिया और अपने घर ले आया। रात के समय उस व्यक्ति ने छुरी तेज की और उस...

श्रम से उपार्जित खावें, अकेले न खावें

श्रम से उपार्जित खावें, अकेले न खावें -पंडित गंगाप्रसाद उपाध्याय मोघमन्नं विन्दते अप्रचेता: सत्यं ब्रवीमि वध इत् स तस्य नार्यमणं पुष्यति नो सखायं केवलाघो भवति केवलादी।। (ऋग्वेद १०/११७/६, तैत्तिरीय ब्राह्मण २८/८/३, निरुक्त ७/३) अन्वय :- अप्रचेता: मोघं अन्नं विन्दते। स तस्य वध इत्। स आर्यमरणं न पुष्यति। न स सखायां पुष्यति। केवलादी केवलाघ: भवति। इति अहं सत्यं ब्रवीमि।। अर्थ- (अप्रचेता:) बुद्धि शून्य अर्थात् मूर्ख आदमी (मोघ अन्नं) मुफ्त का भोजन, बिना कमाया हुआ भोजन (विन्दते) पाने का यत्न करता है अर्थात् अपने भोजन के लिए कुछ करना नहीं चाहता। (स) उसका ऐसा व्यापार (तस्य) उसके (वधइत्) नाश का ही कारण है। (केवलादी) जो अकेला खाने वाला है वह (केवलाघ:) केवल पाप का भागी (भवति) होता है। (सत्यं ब्रवीमि) मैं सत्य कहता हूं अर्थात् इस कथन के सच होने में किंचन मात्र भी सन्देह नहीं है। व्याख्या :- जीवन के दो बड़े विभाग हैं। एक भोग और दूसरा कर्म। प्रश्न यह है कि इन दोनों का महत्व समान है अथवा एक गौण है और दूसरा मुख्य। यदि ऐसा है तो मुख कौन है और गौण कौन है? तुलसीदास का कहना है कि- ...

वेदों में ईश्वर के एक होने के प्रमाण

वेदों में ईश्वर के एक होने के प्रमाण लेखक -  पंडित धर्मदेव विद्यामार्तण्ड वेदों में ईश्वर के एक होने (Monotheism) का वर्णन है जबकि पश्चिमी विद्वानों द्वारा वेदों में अनेक ईश्वर (Polytheism) होना बताया गया है । स्वामी दयानंद द्वारा वेद विषयक वैचारिक क्रान्ति का मैक्समूलर पर इतना प्रभाव हुआ कि कालान्तर में मैक्समूलर भी वेदों में एकेश्वरवाद की धारणा का समर्थन करने पर विवश हो गये । इस सन्दर्भ में वेदों के प्रकाण्ड विद्वान् पण्डित धर्मदेव विद्यामार्तण्ड जी द्वारा लिखित यह अलभ्य लेख " वैदिक ईश्वरवाद " हमारी शंका का समाधान करने के साथ - साथ अत्यन्त रोचक और विचारणीय है । ( १ ) कई विद्वान ' वेद असभ्य जंगली लोगों द्वारा बनाये गये और उनमें इष्ट की प्राप्ति और अनिष्ट के परिहार के लिये अग्नि , वायु , सूर्य , नदी , समुद्र , पर्वत आदि की पूजा का इन्द्र , मित्र , वरुण , मरुत आदि देवों के नाम से उपदेश है ' ऐसा बताते हैं । ( २ ) अन्य कई विद्वान् वे...