Skip to main content

दयामय दयानन्द


दयामय दयानन्द

लेखक- प्रो० ताराचन्द डेऊमल गाजरा
प्रस्तुतकर्ता- प्रियांशु सेठ

भगवान् दयानन्द के जीवन चरित्र के एक लेखक महोदय कहते हैं- एक अत्यन्त माधुर्य्यता की लहर उनके जीवन में प्रवाहित होती थी। जिस समय वे प्रेममय बैठे होते थे, उस समय उनके मित्र जीवन की कठिनाइयों की समस्या हल करते थे। उस समय उनकी आकृति से एक ज्ञानमय आभा प्रज्वलित होती थी। वे एक वृद्धमय विचार रूप में पशुवत कार्य प्रणाली का निदान अपनी विद्वत्ता से दमन करते थे। और उनके भिन्न प्रकार के अनुचित कृत्यों के उत्तरदायत्व का भर उन पर आरोपण करते थे। वे अपने अमूल्य विचारों द्वारा उन अंधकारमय समस्याओं को जिन में जनता लिप्त थी, भी प्रकाश भी करते थे। उनका विशाल हृदय दीन, अनाथों की दशा तथा निसहाय निधनों की अधःपतन रूपी दशा को देखकर सदैव अश्रुपात किया करता था। वे नित्य उन ही के प्रति जीवित रहे और उन्हीं के लिए कार्य करते रहे। उनके हृदय की विशालता तथा दयालुता का परिचय भली प्रकार मिलता है।

निसंदेह यह सत्य है कि वीरवर दयानंद ने लगातार अनाथ तथा निसहाय-अबलाओं के लिए अनन्य कार्य किए। वे अनुभव करते थे कि भारत की देवियों ने अपने प्राचीन गौरव को भुला दिया है। वह सामान्य अधिकार जो एक पत्नी को पति के प्रति आवश्यक थे, भुला बैठी हैं। मध्य काल में पुरुष स्त्रियों को अपवित्र और पापमय समझते थे। उस समय के धर्मावलम्बी उनको अपने सत्संग में मिलाने के लिए भी कंपित होते थे। ऐसे समय में वीरवर दयानंद ने मनुष्यों को पुनः उनके प्राचीन सिद्धान्तों को वेद और स्मृति द्वारा जागृत किया और बतलाया कि सुख सम्पति तथा उन्नति केवल उसी जगह निवास करती है जहां स्त्रियों की पूजा और सम्मान होता है।
पौराणिक जहां स्त्रियों को विद्या, पठन-पाठन का अनाधिकारी कहते थे, वहां वीरवर दयानंद ने सर्वप्रथम शिक्षा पाने का अधिकार स्त्रियों को ही प्राप्त कराना सिद्ध किया है। ऐसे समय में जबकि देवियां किसी प्रकार का भाग जन-समुदाय की सेवा में न लेती थीं, केवल उन्हीं के प्रताप से माता भगवती देवी अपने जीवन को देश की देवियों के सम्मान उद्धार के कर्तव्य क्षेत्र में आ गई।

उनके हृदय में विधवाओं के प्रति इतना अनुराग था कि वे प्रायः दु:खित होकर नीरस भाव से कहा करते थे कि भारत के दुःखों का एक कारण निसहाय अबलाओं के मार्मिक हृदयों की वेदनाओं का शाप है।
निस्सहाय अनाथों के प्रति उनके हृदय में सदैव स्थान था। उन्हीं के हेतु उन्होंने अपने स्वीकार पत्र में निसहाय अनाथ बच्चों के लिए एक अनाथालय के लिए स्वीकृति दी। उनकी इच्छानुसार फिरोजपुर में उसी समय एक अनाथालय की स्थापना की गई और उसकी सहायतार्थ उन्होंने वेदभाष्य द्वारा तथा इन महाराणा सज्जनसिंह से द्रव्य की याचना की।

वे केवल इन निस्सहाय पीड़ित अनाथों के ही प्रेमी नहीं थे, वरन वे पापात्माओं तथा अपराधियों के भी प्रिय थे। वीरवर के हाथों में उनको विष देने वाली षड्यंत्रता के प्रमाण थे। किंतु वे अपराधी के विरुद्ध कोई कार्य करना अपनी भीरूता समझते थे। उन्होंने बड़ी प्रसन्नता से वह पत्र नष्ट भ्रष्ट कर डाला। इसी प्रकार एक सिपाही ने जो स्वामी जी के प्रति मुग्ध था, एक व्यक्ति को पकड़कर उसे दंड दिया था। किंतु जब यह सूचना उनके पास पहुंची, वे दु:खित हुए। काशी में भी ऐसे ही वीरवर दयानंद को एक दुष्ट ब्राह्मण विष मिला हुआ भोजन लाया किंतु भोजन करने के प्रथम ही उन्होंने अपने योगाभ्यास से ब्राह्मण की छलता का अनुभव कर लिया कि भोजन में विष मिला हुआ है। उन्होंने ब्राह्मण से प्रथम भोजन के लिए कहा किंतु वह ऐसा करने को सहमत न हुआ। वीरवर की रोष तथा तामस मय आभा को देखकर वह बहुत भयभीत होकर पृथ्वी पर मृत समान गिर पड़ा। उसका सारा शरीर कुम्हलाकर पीला पड़ गया। उनके एक मित्र ने उसे पुलिस द्वारा दंड दिलाने की आयोजना की किंतु वीरवर जो संसार को बंधन से मुक्त कराने तथा अज्ञान अंधकार के दूर करने के हेतु आया था, अपने मित्र के प्रस्ताव को स्वीकार करने में असमर्थ थे और उन्होंने सहर्ष अपराधी को बिना किसी प्रकार का दंड दिए विदा कर दिया।

ये केवल मनुष्यमात्र ही के प्रेमी न थे। वे प्राणी मात्र से प्रेम करते थे। वास्तव में उनका यह कार्य एक विचित्र कार्य है। किंचितजन ही उस कार्य को समझ सके जो वीर दयानन्द ने कर दिखाया। वे भगवान् बुद्ध की तरह अहिंसा के प्रेमी थे, जैसा कि उनके एक पूना के व्याख्यान द्वारा विदित होता है। जहां कि उन्होंने पशु यज्ञ का घोर विरोध करते हुए कहा कि यह किसी प्रकार उचित नहीं है।
पशु यज्ञ करते हुए उनके प्राणों की बलि देना केवल पाखंडी ब्राह्मणों का षड्यंत्र है। मांस खाना सर्वदा वर्जित है। महाराणा सज्जन सिंह उदयपुर नरेश को उन्होंने उन के राज्य से पशु हत्या बंद करने के लिए बड़ी दृढ़ता से प्रेरणा की और महारानी विक्टोरिया को भी अपना मंतव्य पशु हत्या के बंद करने के लिए तथा उन की रक्षार्थ गौरक्षणी सभाओं की स्थापना तथा कृषि विभाग की रक्षा की प्रार्थना की। वीरवर की रची हुई गोकरुणानिधि पूर्णरूप से शाकाहारी जीवन की बहुमूल्यता का प्रमाण है। धन्य है! उनके घोर परिश्रम से आज भारत के पंडित और वेदज्ञाताओं के समाजों की गहरी निद्रा भंग हुई है। बड़े विद्वान पंडितों ने वीरवर की वेदयुक्ति तथा उनके प्रमाणों द्वारा यह घोषित कर दिया है कि वेद में धार्मिक समयों पर किसी भी प्रकार की पशुहत्या सर्वथा निन्दनीय तथा घोर दुष्कर्म है।

इस परिवर्तन के होने से जन-समुदाय ने भली प्रकार से वीर की भूरि भूरि प्रशंसा इस जघन्य कर्म को रोकने में की है। वह मनुष्य जो अन्धकार और अज्ञान में लिप्त होकर पशुहत्या, नरहत्या करने को उन रक्त के प्यासे देवताओं की पिपासा शान्त करने के लिए निरपराध जीवों की बलि देते थे; जिन्होंने आज से प्रथम का इतिहास मनन किया है, वहां कोई भी ऐसी पुस्तक दृष्टिगोचर नहीं होती जहां कि ऋषि के विचार सम्मिलित न किए गए हों। भारत में आज कोई भी ऐसा कृतघ्न प्रतीत नहीं होता जो आज वीर की महान वीरता की प्रशंसा न करता हो।
आइये आज हम सब मिल कर इस पवित्र अवसर पर उस वीर और दयालु का स्मृति दिवस मनायें। इति।

Comments

Popular posts from this blog

मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो!

मनुर्भव अर्थात् मनुष्य बनो! वर्तमान समय में मनुष्यों ने भिन्न-भिन्न सम्प्रदाय अपनी मूर्खता से बना लिए हैं एवं इसी आधार पर कल्पित धर्म-ग्रन्थ भी बन रहे हैं जो केवल इनके अपने-अपने धर्म-ग्रन्थ के अनुसार आचरण करने का आदेश दे रहा है। जैसे- ईसाई समाज का सदा से ही उद्देश्य रहा है कि सभी को "ईसाई बनाओ" क्योंकि ये इनका ग्रन्थ बाइबिल कहता है। कुरान के अनुसार केवल "मुस्लिम बनाओ"। कोई मिशनरियां चलाकर धर्म परिवर्तन कर रहा है तो कोई बलपूर्वक दबाव डालकर धर्म परिवर्तन हेतु विवश कर रहा है। इसी प्रकार प्रत्येक सम्प्रदाय साधारण व्यक्तियों को अपने धर्म में मिला रहे हैं। सभी धर्म हमें स्वयं में शामिल तो कर ले रहे हैं और विभिन्न धर्मों का अनुयायी आदि तो बना दे रहे हैं लेकिन मनुष्य बनना इनमें से कोई नहीं सिखाता। एक उदाहरण लीजिए! एक भेड़िया एक भेड़ को उठाकर ले जा रहा था कि तभी एक व्यक्ति ने उसे देख लिया। भेड़ तेजी से चिल्ला रहा था कि उस व्यक्ति को उस भेड़ को देखकर दया आ गयी और दया करके उसको भेड़िये के चंगुल से छुड़ा लिया और अपने घर ले आया। रात के समय उस व्यक्ति ने छुरी तेज की और उस

मानो तो भगवान न मानो तो पत्थर

मानो तो भगवान न मानो तो पत्थर प्रियांशु सेठ हमारे पौराणिक भाइयों का कहना है कि मूर्तिपूजा प्राचीन काल से चली आ रही है और तो और वेदों में भी मूर्ति पूजा का विधान है। ईश्वरीय ज्ञान वेद में मूर्तिपूजा को अमान्य कहा है। कारण ईश्वर निराकार और सर्वव्यापक है। इसलिए सृष्टि के कण-कण में व्याप्त ईश्वर को केवल एक मूर्ति में सीमित करना ईश्वर के गुण, कर्म और स्वभाव के विपरीत है। वैदिक काल में केवल निराकार ईश्वर की उपासना का प्रावधान था। वेद तो घोषणापूर्वक कहते हैं- न तस्य प्रतिमाऽअस्ति यस्य नाम महद्यशः। हिरण्यगर्भऽइत्येष मा मा हिंसीदित्येषा यस्मान्न जातऽइत्येषः।। -यजु० ३२/३ शब्दार्थ:-(यस्य) जिसका (नाम) प्रसिद्ध (महत् यशः) बड़ा यश है (तस्य) उस परमात्मा की (प्रतिमा) मूर्ति (न अस्ति) नहीं है (एषः) वह (हिरण्यगर्भः इति) सूर्यादि तेजस्वी पदार्थों को अपने भीतर धारण करने से हिरण्यगर्भ है। (यस्मात् न जातः इति एषः) जिससे बढ़कर कोई उत्पन्न नहीं हुआ, ऐसा जो प्रसिद्ध है। स पर्यगाच्छुक्रमकायमव्रणमस्नाविरं शुद्धमपापविद्धम्। कविर्मनीषी परिभूः स्वयम्भूर्याथातथ्यतोऽर्थान् व्यदधाच्छाश्वतीभ्यः समाभ्य

ओस चाटे प्यास नहीं बुझती

ओस चाटे प्यास नहीं बुझती प्रियांशु सेठ आजकल सदैव देखने में आता है कि संस्कृत-व्याकरण से अनभिज्ञ विधर्मी लोग संस्कृत के शब्दों का अनर्थ कर जन-सामान्य में उपद्रव मचा रहे हैं। ऐसा ही एक इस्लामी फक्कड़ सैयद अबुलत हसन अहमद है। जिसने जानबूझकर द्वेष और खुन्नस निकालने के लिए गायत्री मन्त्र पर अश्लील इफ्तिरा लगाया है। इन्होंने अपना मोबाइल नम्बर (09438618027 और 07780737831) लिखते हुए हमें इनके लेख के खण्डन करने की चुनौती दी है। मुल्ला जी का आक्षेप हम संक्षेप में लिख देते हैं [https://m.facebook.com/groups/1006433592713013?view=permalink&id=214352287567074]- 【गायत्री मंत्र की अश्लीलता- आप सभी 'गायत्री-मंत्र' के बारे में अवश्य ही परिचित हैं, लेकिन क्या आपने इस मंत्र के अर्थ पर गौर किया? शायद नहीं! जिस गायत्री मंत्र और उसके भावार्थ को हम बचपन से सुनते और पढ़ते आये हैं, वह भावार्थ इसके मूल शब्दों से बिल्कुल अलग है। वास्तव में यह मंत्र 'नव-योनि' तांत्रिक क्रियाओं में बोले जाने वाले मन्त्रों में से एक है। इस मंत्र के मूल शब्दों पर गौर किया जाये तो यह मंत्र अत्यंत ही अश्लील व